Stomach Flu During Pregnancy in Hindi Home Remedies

प्रेगनेंसी में पेट का इंफेक्शन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी जल्द राहत

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह के लक्षणा महसूस होते हैं। ऐसा उनके शरीर में प्रोजेस्टरोन हार्मोन के बढ़ते स्तर की वजह से होता है। इस समय अधिकतर महिलाओं को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर आना, कमजोरी व बदन दर्द आदि की समस्या होती है। गर्भ में भ्रूण के बढ़ने की वजह से महिलाओं को यह लक्षण दिखाई देते है। हालांकि कुछ लक्षण दूसरी व तीसरी तिमाही में कम हो जाते हैं। लेकिन उसकी जगह पर महिलाओं को कई अन्य तरह की परेशानियां होने लगती है। प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को पेट में इंफेक्शन की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि जीवनशैली में बदलाव व कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से इस समय होने वाली कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। ठीक इसी तरह प्रेगनेंसी में होने वाले पेट के इंफेक्शन को भी घरेलू उपायों की मदद से कम किया जा सकता है। इस लेख में आपको प्रेगनेंसी के दौरान पेट में इंफेक्शन को कुछ कारगर घरेलू उपायों को बताया गया है, जिनको अपनाने से आप पेट के इंफेक्शन में आराम पा सकती हैं।  

प्रेगनेंसी में पेट के इंफेक्श के घरेलू उपाय – Home Remedies For Stomach Flu in Pregnancy in Hindi  

पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें  

प्रेगनेंसी में पेट में इंफेक्शन होने पर महिलाओं को दस्त, उल्टी व अधिक पसीना आता है। ऐसे में उनको डिहाईड्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस समय महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों को लेना चाहिए। प्रेगनेंसी की दूसरी व तीसरी तिमाही में महिलाओं को पेट के इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। इस समय कुछ महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, जिसकी वजह से भी उनके शरीर में डिहाईड्रेशन हो सकता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए या जूस पीने चाहिए। इससे बचने के लिए महिलाएं नारियल पानी, स्किमड मिल्क व अंगूर का जूस भी पी सकती हैं। जबकि महिलाओं को चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर अपनाएं ये 5 घेरलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत 

stomach flu in pregnancy

ज्यादा आराम करें  

पेट में इंफेक्शन होने पर महिलाओं को दस्त व उल्टी होती है। ऐसे में उनको थकान व कमजोरी महसूस होने लगती है। प्रेगनेंसी में पेट के इंफेक्शन से लड़ते समय शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इस समय रिकवरी के लिए महिलाओं को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है, इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। इससे उनका शरीर तेजी से रिकवरी करता है।  

डाइट में करें बदलाव 

गर्भावस्था में पेट के इंफेक्शन होने के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में भी बदलाव करने की आवश्यकता होती है। इस समय उन्हें ऐसे आहार खाने की सलाह दी जाती है, जिन्हें पचाने में आसानी हो। इस समय महिलाओं को अपनी डाइट में चावल, चावल से बनी खिचड़ी, दलिया, केला आदि चीजों को खाना चाहिए। जबकि उच्च फाइबर युक्त आहार व डेयरी प्रोडक्ट को लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इनको खाने से पेट में गैस व अन्य समस्याएं हो सकती हैं।  

अदरक से मिलता है आराम  

पेट में इंफेक्शन को दूर करने के लिए महिलाएं अदरक का सेवन कर सकती हैं। अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट के इंफेक्शन को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। अदरक खाने से महिलाओं का पाचन तंत्र ठीक होता है और उनको जी मिचलाने में आराम मिलता है। इस समय महिलाएं अदरक की चाय बनाकर पी सकती हैं। इसे बनाने के लिए महिलाएं गर्म पानी में अदरक थोड़ा सा क्रश करके डाल दें और उसे दो से तीन मिनट उबाल लें। इस चाय की तरह पिएं।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में पेट दर्द को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 

नींबू पानी से कम होता है पेट का इंफेक्शन  

नींबू पानी से भी पेट के इंफेक्शन को कम किया जा सकता है। दस्त और उल्टी होने पर इस ड्रिंक को पिया जा सकता है। एक ग्लास नींबू पानी में एक चम्मच शहद और हल्का सा नमक डालकर पीने से पेट में इंफेक्शन कम होता है।  

यदि महिलाओं को पेट में इंफेक्शन होने पर दर्द अधिक महसूस हो रहा है तो उनको तुरंत किसी नजदीकी डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। प्रेगनेंसी में किसी भी तरह की लापरवाही बच्चे और मां दोनों के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है।