40 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या करें?

40 की उम्र के बाद कमजोर होने लगती हैं हड्डियां, मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How To Strengthen Bones In Forties: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कई लोगों को बढ़ती उम्र में मांसपेशियों में दर्द, शरीर में थकान और कई बार जोड़ों में दर्द की शिकायत आदि भी होने लगती हैं। कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के पाउडर या दवाईयों का सेवन शुरू कर देते हैं। ये दवाईयां और पाउडर थोड़े समय के लिए, तो दर्द से आराम देते है। लेकिन कई बार ज्यादा दवाइयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के दिनचर्या में कुछ तरीकों को शामिल किया जा सकता है। ये तरीकों हड्डियों को मजबूत रखने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

कैल्शियम को करें शामिल

हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम सबसे अहम भूमिका निभाता है। शरीर में कैल्शियम के लिए दूध, दही, मक्खन, बादाम और ब्रोकली आदि का सेवन जरूर करें। इनके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ हड्डियों में होने वाला दर्द भी आसानी से दूर होता है। 

विटामिन डी

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है। क्योंकि विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को एब्जॉर्व करता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। शरीर में विटामिन डी की कमी को पूर करने के लिए फिश, मशरूम और अंडा आदि को अवश्य शामिल करें। साथ ही सुबह के समय रोज 10 से 15 मिनट की धूप अवश्य लें। ऐसा करने से हड्डियां मजबूत बनती है।

exercise

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज शरीर के लिए बहुत जरुरी होती है। नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर लचीला बनने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए योगा का सहारा भी लिया जा सकता है। रोज एक्सरसाइज करने से हड्डियां हेल्दी रहती है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके

हरी सब्जियां

स्वस्थ जीवनशैली के लिए हरी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनको खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर की कमजोरी भी आसानी से दूर होती है। हड्डियों में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके हड्डियों को फॉर्म करने वाली कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ाता है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती है।

स्मोकिंग और एल्कोहल 

स्मोकिंग और एल्कोहल दोनों ही चीजें शरीर के लिए हानिकारक होती है। स्मोकिंग करने से सांस संबंधी परेशानी होने के साथ हड्डियां भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए धूम्रपान और एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए।

40 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत करने के लिए इन तरीकों को अपनाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik