

Causes of Loss of Memory: अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग चीजें रखकर भूल जाते हैं, बोलते समय उनकी जुबान लड़खड़ाती है और दिनभर के सामान्य काम करते समय छोटी-छोटी चीजें भूलने लगते हैं जैसे खाना पकाते समय उन्हें मसालों की मात्रा कितनी रखनी है आदि। अगर आप भी इस तरह की समस्याओं याद्धाश्त सो जुड़ी इस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आप शायद भूलने बीमारी का शिकार हो रहे हैं। भूलना कोई अपने आप में कोई बीमारी नहीं, लेकिन यह कई मामलों में मस्तिष्क और याददाश्त से जुड़ी कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। साथ ही इस तरह की स्थितियां शरीर में पोषण की कमी के कारण भी देखने को मिल सकती हैं।
बहुत से लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि उन्हें चीजों को याद रखने में कठिनाई और उन्हें भूलने की समस्या क्यों होती है? या किन कारणों से यह स्थिति देखने को मिलती है? ओनलीमायहेल्थ (OnlymyHealth) की स्पेशल सीरीज ‘बीमारी को समझें’ में हम आपको डॉक्टर से बातचीत के आधार पर आसान भाषा में किसी बीमारी और उसके कारण समझाते हैं। भूलने की बीमारी क्यों होती है और इसके कारणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने डॉ. प्रियंका सहरावत (MD, DM- Neurology, AIIMS Delhi) से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
भूलने की बीमारी क्यों होती है?
डॉ. प्रियंका के अनुसार भूलने की समस्या का एक बड़ा कारण है डिमेंशिया है, जिसमें व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बोलने में परेशानी, घर से बाहर जाकर रास्ता भूल जाना, घर में वॉशरूम और किचन के बीच रास्ता भूल जाना या पता न चल पाना, ओरिएंटेशन ठीक न होना, कुकिंग करते समय फूड और मसालों की मात्रा तय न कर पाना इसके कुछ आम लक्षण हैं। इस स्थिति में व्यक्ति उन कार्यों को करने में कठिनाई महसूस करता है, जिन्हें वह काफी लंबे समय से करता आ रहा है। इसके अलावा व्यक्ति लोगों के बीज उठना-बैठना भी काफी कम कर देते हैं और अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं। ये सभी लक्षण डिमेंशिया का हिस्सा हैं। मेमोरी लॉस या चीजें भूलना डिमेंशिया का एक महत्वपूर्ण पार्ट या लक्षण है, लेकिन यह अपने आप में कोई बीमारी नहीं है।
इसे भी पढें: चीजें भूलना और कमजोर याददाश्त है अल्जाइमर रोग का संकेत, डॉक्टर से जानें इसका इलाज
मेमोरी लॉस के कारण क्या हैं?
डॉ. प्रियंका के अनुसार इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इसके कुछ कारण ऐसे होते हैं, जो रिवर्सिबल होते हैं यानी इन्हें रिवर्स किया जा सकता है। लेकिन कुछ न्यूरोडीजेनेरेटिव कारण होते हैं।
- रिवर्सिबल कारणों में सबसे आम है शरीर में विटामिन बी12 की कमी, इसके अलावा ब्रेन इन्फेक्शन, ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन, थायराइड की बीमारी आदि।
- न्यूरोडीजेनेरेटिव कारणों में सबसे आम है अल्जाइमर। इसके अलावा फ्रक्ट फ्रंटोंटेंपोरेरल डिजेनेरेशन, और कभी-कभी पार्किंसन के रोगियों को भी कुछ सालों बाद डिमेंशिया यानी कि मेमोरी लॉस की समस्या देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढें: अल्जाइमर की शुरुआत में शरीर में दिखते हैं ये 10 संकेत, समस्या बढ़ने से पहले पहचानें इन्हें
क्या है एक्सपर्ट की राय
डॉ. प्रियंका के अनुसार मेमोरी लॉस सिर्फ डिमेंशिया का एक लक्षण हैं। लेकिन यह सिर्फ डिमेंशिया का एकमात्र ही लक्षण नहीं है, बल्कि यह अपने आप एक बड़ी बीमारी, रोग या स्थिति है। स्थिति में सुधार के लिए आप अपने लक्षणों के आधार पर किसी न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह ले सकते हैं।
All Image Source: Freepik
With Inputs- Dr. Priyanka Sehrawat (MD, DM- Neurology, AIIMS Delhi)