नमकीन लस्सी पीने के फायदे और बनाने का तरीका

गर्मियों में पिएं नमकीन लस्सी, सेहत को मिलेंगे को ये 5 फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Health Benefits Of Drinking Salted Lassi In Summer: गर्मियों में लस्सी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलने के साथ शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। कई लोग मीठी लस्सी पीने से कतराते है। ऐसे में नमकीन लस्सी को आसानी से पीया जा सकता है। लस्सी पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। गर्मियों में नमकीन लस्सी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। ये गर्मियों में चलने वाली लू से भी शरीर का बचाव करता है। नमकीन लस्सी पीने में स्वादिष्ट होने के साथ कई बीमारियों को भी आसानी से दूर करती हैं। गर्मियों में इसे दिन में बनाकर आसानी से पीया जा सकता है। नमकीन लस्सी में कई तरह के पोषक तत् पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर आदि पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में नमकीन लस्सी पीने के अन्य फायदों के बारे में।

पाचन तंत्र मजबूत होता है

ज्यादा गर्मी लगने के कारण कई बार पाचन तंत्र खराब हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में नमकीन लस्सी पीने से पेट को ठंडक मिलती है और गैस, अपच और बदहजमी की परेशानी भी आसानी से दूर होती हैं। गर्मियों में नमकीन लस्सी पीने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है और पेट हेल्दी रहता है।

lassi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो डाइट में नमकीन लस्सी को जरूर शामिल करें। नमकीन लस्सी पीने से वजन कम होता है। इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है। जिस कारण इसको पीने से वजन कम होने के साथ बेली फैट भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए पिएं चने के सत्तू की ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

किडनी के लिए फायदेमंद

गर्मियों में नमकीन लस्सी पीने से किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। नमकीन लस्सी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं। जिससे किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। किडनी स्टोन होने पर भी नमकीन लस्सी का सेवन किया जा सकता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत 

गर्मियों में नमकीन लस्सी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर हेल्दी रहता है। लस्सी में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ शरीर में बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। नमकीन लस्सी शरीर को हेल्दी रखती है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

गर्मियों में नमकीन लस्सी पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी आसानी से दूर होता है। इसको पीने से शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और हड्डियों से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करता है।

नमकीन लस्सी बनाने का तरीका

नमकीन लस्सी बनाने के लिए 1 कटोरी दही लें। अब इसे मिक्सर में डालकर या बिलौने से चलाकर पतला करें। इसमें हल्का से पानी भी मिला सकते हैं। जब दही थोड़ी पतली हो जाएं, तो इसमें स्वादनुसार नमक डालकर कुछ देर और चलाएं। अब सर्विंग ग्लास में 2 से 3 बर्फ के टुकड़े डालें और उसमें लस्सी डालकर सर्व करें। आपकी नमकीन लस्सी तैयार है। इसे दिन के समय कभी भी पीया जा सकता है।

नमकीन लस्सी पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik